{"_id":"680dcf2e9afea23ae20ecfac","slug":"number-of-tourists-in-himachal-decreased-by-50-percent-on-weekends-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर 50 फीसदी घटी सैलानियों की संख्या, जानें कहां-कहां घटी ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर 50 फीसदी घटी सैलानियों की संख्या, जानें कहां-कहां घटी ऑक्यूपेंसी
Sun, 27 Apr 2025 12:01 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:01 PM IST
सार
Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर बीते सप्ताह के मुकाबले इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में करीब 50 फीसदी की कमी आ गई है।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर भी खासा असर पड़ा है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर बीते सप्ताह के मुकाबले इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में करीब 50 फीसदी की कमी आ गई है।
विज्ञापन
हिल्स क्वीन शिमला और चायल में पिछले सप्ताह वीकेंड पर होटलों में 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी, जो इस हफ्ते गिरकर 40 से 50 फीसदी रह गई है। सोलन जिला के कसौली में भी वीकेंड टूरिज्म प्रभावित हुआ है। पिछले वीकेंड पर यहां 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी, इस हफ्ते घटकर 50 फीसदी पहुंच गई है।
विज्ञापन
कुल्लू पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या में इजाफा
हालांकि कुल्लू पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में बीते सप्ताह के मुकाबले ऑक्यूपैंसी 20 फीसदी कम हो गई है। पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में वीकेंड पर निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत चल रही है।
विज्ञापन
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि वीकेंड पर 50 प्रतिशत ऑक्यूपैंसी है। इसमें ग्रुप बुकिंग करवाने वाले पर्यटक अधिक हैं। पर्यटन विकास निगम धर्मशाला के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि वीकेंड पर निगम के होटल पैक हैं। उधर, राजधानी शिमला में शनिवार शाम को पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ गई।
ये भी पढ़ें- Himachal Weather: ऊना में पारा 40 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार; जानें रविवार का मौसम अपडेट
इस वीकेंड पर घटे टूरिस्ट अगले महीने से बढ़ेंगे
पहलगाम घटना के बाद इस वीकेंड पर हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। ऐसा लग रहा है कि पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर अपने दौरे टाल दिए हैं। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही हैष ऐसे में मई से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में खूब इजाफा होगा। - गजेंद्र चंद ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन हिमाचल
पहलगाम घटना के बाद इस वीकेंड पर हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। ऐसा लग रहा है कि पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर अपने दौरे टाल दिए हैं। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही हैष ऐसे में मई से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में खूब इजाफा होगा। - गजेंद्र चंद ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन हिमाचल