फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now girls are also involved in chitta smuggling in Himachal police arrested two sisters

Himachal News: हिमाचल में चिट्टा तस्करी में अब लड़कियां भी हैं शामिल, पुलिस ने गिरफ्तार की दो सगी बहनें

Tue, 22 Oct 2024 09:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 09:34 PM IST
सार

कोटखाई में चिट्टा तस्करी कर रहे रंजन गैंग के मामले में पुलिस ने अब दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी तक इस मामले में तीन महिलाओं समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि गिरोह में लड़कें और लड़कियां मिलकर चिट्टा तस्करी के नेटवर्क चला रहे थे। 
 

विज्ञापन
Now girls are also involved in chitta smuggling in Himachal police arrested two sisters
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के युवाओं को नशे का आदी बनाने के लिए चिट्टा तस्कर गिरोह कई तरह से काम कर रहे हैं। कोटखाई में चिट्टा तस्करी कर रहे रंजन गैंग के मामले में पुलिस ने अब दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में तथ्य मिले हैं कि दोनों बहनें गिरोह के साथ मिलकर चिट्टे की तस्करी से जुड़ी हुई थीं। इसी आधार पर पुलिस ने महक और सिमरन नाम की दो बहनों को गिरफ्तार किया है। दोनों रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


पुलिस अभी तक इस मामले में तीन महिलाओं समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि गिरोह में लड़कें और लड़कियां मिलकर चिट्टा तस्करी के नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने बैंक खातों में हुए लेनदेन और अन्य तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


मामला उस समय सामने आया जब 13 सितंबर को पुलिस ने कोटखाई में 30.640 ग्राम चिट्टे के साथ रंजन शर्मा, सुमन शाही और कमल आचार्य नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह गिरोह क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो पता चला बैंक खातों के लेनदेन से सरगना का अन्य सदस्यों के साथ लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने हाल ही में छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्टा तस्करी के मामले में रंजन गैंग में शामिल दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी- संजीव कुमार गांधी, एसपी, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed