फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Non-teacher federation Solan will give cash reward 5100 to the person who gives information about chitta

Himachal News: चिट्टे की सूचना देने वाले को 5100 रुपये का नकद इनाम देगा गैर शिक्षक महासंघ सोलन

Wed, 19 Feb 2025 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Feb 2025 06:53 PM IST
सार

गैर शिक्षक महासंघ सोलन ने एलान किया है कि चिट्टे के संबंध में जानकारी देने वाले को संघ 5,100 रुपये इनाम देगा। यह निर्णय महासंघ की बैठक में लिया गया है।

विज्ञापन
Non-teacher federation Solan will give cash reward 5100 to the person who gives information about chitta
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिक्षा हब सोलन सहित ग्रामीण क्षेत्र भी नशे की गिरफ्त में आ रहा है। यहां पर नशे की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकारी और निजी संस्थाएं भी नशे के खिलाफ लड़ने के लिए सामने आना शुरू हो गई हैं। गैर शिक्षक महासंघ ने पहल की है। चिट्टे के संबंध में जानकारी देने वाले को संघ 5,100 रुपये इनाम देगा। यह निर्णय महासंघ की बैठक में लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी देने वाले की पूरी पहचान गुप्त रखी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि महासंघ शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर रहा हैं। वहीं नशे से दूर रहने के लिए खेलों में भी युवाओं की सहभागिता भी दर्ज करवाई जा रही है। जहां पर रह रहे युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे की जानकारी के लिए 98054-19590 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ सोलन की ओर से एक क्रिकेट प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। इसका विषय आओ खेलें, नशे से बचें है। इसमें उपनिदेशक शिक्षा प्रारंभिक, उच्चतर और गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की टीमें भाग लेंगी। बैठक में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के महासचिव लीला दत्त शर्मा, सचिव मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, अभिषेक कुमार, ओम प्रकाश, कमला देवी, सपना शर्मा, अमर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed