फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Year celebration will continue till 12 midnight in Shimla-Manali markets will remain open till late night

New Year Celebration: शिमला-मनाली में रात 12 बजे तक चलेगा नए साल का जश्न, देर रात तक खुले रहेंगे बाजार; जानें

Mon, 30 Dec 2024 11:48 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/मनाली।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:48 AM IST
सार

New Year Celebration In Himachal: नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई है। नए साल के जश्न के चलते बाजार भी रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।
 

विज्ञापन
New Year celebration will continue till 12 midnight in Shimla-Manali markets will remain open till late night
मनाली में नए साल के जश्न के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी शिमला, मनाली, डलहौजी सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का तांता लगा रहा। नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शिमला के रिज मैदान और मनाली के मालरोड पर रात 12 बजे तक खूब रौनक रहेगी।

विज्ञापन


हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई है। नए साल पर सभी होटल पैक होने की उम्मीद है। नए साल के जश्न के चलते बाजार भी रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को भी सैलानियों के साथ सख्ती न बरतने के निर्देश दिए हैं ताजा बर्फबारी के बाद नए साल का स्वागत करने के लिए हिमाचल आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। शिमला से सैलानी बर्फ में अठखेलियों का लुत्फ उठाने के लिए कुफरी नारकंडा का रुख कर रहे हैं। मनाली में भी बर्फ सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन




उधर, 31 दिसंबर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनाली में धमाल मचेगा। नववर्ष मनाने के लिए मनाली में पर्यटकों के पहुंचने का क्रम जारी है। कई बड़े होटल पैक चल रहे हैं। बर्फबारी होने से पिछले साल की अपेक्षा इस साल पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आंकड़ों के मुताबिक 28 दिसंबर को 2160, 27 को 2338, 26 को 2194 और 25 दिसंबर को 2256 बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहन मनाली आए। इसके अलावा 120 से अधिक वोल्वो बसें भी रोज मनाली आ रही हैं। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि मनाली में वर्तमान में 90 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है। 30 और 31 दिसंबर को मनाली पैक होने की संभावना प्रबल है। हिमाचल टूर एंड ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी पर्यटन स्थलों पर उमड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों में बढ़ी रौनक, बर्फ में खेले पर्यटक
पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी से पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। दोपहर को पर्यटकों ने सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां की। वशिष्ठ, नग्गर कैसल में भी खूब रौनक देखने को मिली। शाम होते ही मनाली के मालरोड पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। पर्यटकों ने मालरोड़ में घूमने के साथ शॉपिंग की और लजीज पकवानों का स्वाद चखा।  नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को मनाली के होटलों में खूब धमाल मचेगा। डीजे की धुन पर पर्यटक खूब थिरकेंगे। पर्यटकों के लिए लेमन डांस, पेपर डांस, कपल डांस जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। कुल्लवी नाटी पर भी धमाल मचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed