फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new rules_himachal_jobs

पढ़ें कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए बदले गए नियम

Wed, 20 Nov 2013 11:50 AM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Nov 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
new rules_himachal_jobs
हिमाचल पुलिस में महिला जवानों को अब 20 फीसदी भर्ती कोटा मिलेगा। गृह विभाग ने इसके लिए कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर तक के भर्ती एवं पदोन्नत्ति नियमों को संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह कोटा देने का ऐलान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस साल के बजट भाषण में किया था। भर्ती नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट तैयार है।

इसे आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जा रहा है। भर्ती नियमों में ज्यादा बदलाव के बजाय एक अतिरिक्त प्रोविजो इसमें जोड़कर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। संभवतया जनवरी 2014 के बाद होने वाली हर पुलिस भर्ती में यह भर्ती कोटा लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर गृह विभाग ने सात साल के अंतराल के बाद हिमाचल पुलिस के अपने रूल्स का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। राज्य में पंजाब पुलिस एक्ट ही लागू होता था।

2007 में हिमाचल ने अपना एक्ट तो बना लिया, लेकिन इस एक्ट को कार्यान्वित करने वाले नियम नहीं बने। अब गृह विभाग ने एक उप जिला न्यायवादी के माध्यम से ये रूल्स बनवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर अब पुलिस मुख्यालय, विधि विभाग और गृह विभाग के बीच चर्चा हो रही है। इन्हें भी आगामी कैबिनेट में रखा जा रहा है। इसके बाद अधिसूचना के जरिये ये लागू हो जाएंगे। इसके बाद हिमाचल पुलिस एक्ट 2007 को भी पूरी तरह से लागू किया जा सकेगा। वर्तमान में पंजाब पुलिस रूल्स के तहत ही पुलिस में कामकाज चल रहा है।


कार्यकारी मुख्य सचिव पी. मित्रा ने बताया कि दोनों मामले ड्राफ्टिंग स्टेज पर हैं। इन्हें मंत्रिमंडल के समक्ष चर्चा के लिए रखा जा रहा है, ताकि फैसला हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed