फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than 4 thousand applications for four posts in hppsc MA pass youth also ready to become peon

Himachal News: एमए पास को भी चाहिए रोजगार, चपरासी बनने के लिए तैयार, 4 पदों के लिए पहुंचे चार हजार आवेदन

Thu, 09 Jan 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 04:00 AM IST
सार

बेरोजगारी के ऐसे हाल हैं कि एमए पास युवा भी भी चपरासी बनने को तैयार हैं। हुआ यूं कि राज्य लोक सेवा आयोग में चतुर्थ श्रेणी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे गए जिसमें चार पदों के लिए चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
More than 4 thousand applications for four posts in hppsc MA pass youth also ready to become peon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एमए पास युवा भी भी चपरासी बनने को तैयार हैं। राज्य लोक सेवा आयोग में चतुर्थ श्रेणी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर छंटनी करेगा। इसमें दसवीं कक्षा में 80 से 85 फीसदी से ज्यादा नंबर वाले भी आवेदक हैं। जबकि उनमें से कई आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता तो एमए भी है और इनके इस परीक्षा में भी अच्छे अंक हैं।

विज्ञापन


आवेदकों से आठवीं के प्रमाणपत्रों को भी अपलोड करने को कहा गया था। इसी तरह उनसे दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्रों को भी मांगा गया है। दसवीं के प्रमाणपत्रों को जहां आयु प्रमाणपत्र के रूप में पेश किया जाना है, वहीं इनसे मेरिट का भी हिसाब लगाया जाएगा। आयोग ने इसके लिए सात दिसंबर को आवेदन मांगे थे। इनमें से एक अनारक्षित वर्ग, एक अनुसूचित वर्ग, एक अन्य ओबीसी और एक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए रखा गया है। यह नियुक्ति अनुबंध आधार पर की जानी है। इसके लिए पे-बैंड का स्तर भी 8000-56900 के बीच का रहेगा। चपरासी के इन पदों को भरने के लिए राज्य भर से आवेदन आए हैं। आवेदन तीन जनवरी तक मांगे गए थे। वहीं, राज्य लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने कहा कि चपरासी के चार पदों के लिए आवेदन आए हैं। भर्ती नियमों के अनुसार ही इनकी नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed