फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Molestation case registered against Haryana BJP president Mohanlal Badoli and singer Rocky Mittal in Kasauli

Himachal: हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में दुष्कर्म का केस दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 03:43 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

Haryana BJP President Mohan Lal Badoli And Singer Rocky Mittal Rape Case Update: हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Molestation case registered against Haryana BJP president Mohanlal Badoli and singer Rocky Mittal in Kasauli
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली/सिंगर रॉकी मित्तल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और गायक जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। दिल्ली की रहने वाली पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कसौली थाना में 13 दिसंबर, 2024 को दर्ज करवाई है। हालांकि यह मामला 3 जुलाई, 2023 का है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे सरकारी नौकरी देने और एक वीडियो एलबम में अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर उसके साथ कसौली के होटल में गैंगरेप किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने गैंगरेप में धारा 376डी और आपराधिक धमकी देने पर 506 के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को एक माह में दो से तीन बार निशानदेही के लिए भी लाया जा चुका है। पुलिस आरोपियों को भी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। यही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी, जिस कारण वह डर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई, 2023 को वह अपनी सहेली के साथ कसौली घूमने आई थी। वे कसौली में एक होटल में ठहरे थे। शाम करीब 5:00 बजे वे होटल पहुंचे और 7:00 बजे अपनी सहेली के साथ घूम रही थी। उसी होटल में ठहरे बडौली और मित्तल से उनकी मुलाकात हुई। बडौली ने खुद को राजनेता और मित्तल ने खुद को सिंगर बताया। बात करते हुए वे उन्हें अपने कमरे में ले गए और कहा कि बैठकर बात करेंगे। मित्तल ने कहा कि वह मुझे अपनी एलबम में अभिनेत्री का रोल देगा और बडौली ने कहा कि वह सरकारी नौकरी दिलवाएगा। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे शराब ऑफर की, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। मना करने के बावजूद उन्होंने बातों-बातों में उन्हें जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका उसने विरोध किया।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली को धमकाकर एक तरफ बैठा दिया और उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। करीब दो महीने पहले आरोपियों ने डरा-धमकाकर उन्हें पंचकूला बुलाया। वहां पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके फोन में उसकी वीडियो व फोटो हैं, जिन्हें डिलीट करवाया जाए।

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 13 दिसंबर, 2024 को कसौली थाना में मोहल लाल बडौली और जय भगवान ऊर्फ रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि यह मामला जुलाई 2023 का है। पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इसकी तुंरत जांच शुरू कर दी है। - गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोलन

रॉकी ने विस चुनाव की घोषणा से दस दिन पहले थामा था कांग्रेस का दामन
कसौली थाने में गैंगरेप केस में नामजद प्रदेश सरकार के पूर्व पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार में गाना गाने शुरू किए थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दूरियां बढ़ने के बाद भाजपा में वह असहज महसूस कर रहे थे।

रॉकी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा से महज 10 दिन पहले ही भाजपा को अलविदा कह दिया। इस दौरान रॉकी मित्तल कैथल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला के मंच पर आए। वह 26 अगस्त 2024 को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होते हुए रॉकी ने ठोकर मैंने खाई, राहुल मेरे भाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई। नफरत फैलाई सबने, तूने मिटाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई गाकर राहुल गांधी से माफी भी मांगी। विधानसभा चुनाव के दौरान रॉकी ने भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के लिए कई गाने गाए। गानों से उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने के आरोप लगाए।

खट्टर से रहा मनमुटाव, अनिल विज को था सराहा
वर्ष 2021 में रॉकी ने प्रदेश भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। इसका कारण उनका पूर्व सीएम से मनमुटाव माना जाता है। एक तरफ जहां रॉकी मित्तल के निशाने पर पूर्व सीएम मनोहर लाल थे तो कई कार्यक्रमों में दौरान उन्होंने अनिल विज को भाजपा का असली सिपाही भी बताया था।

जज पर किया था हमला
वर्ष 2015 में रॉकी मित्तल की ओर से जज से दुर्व्यवहार करने का मामला भी सामने आया था। रॉकी मित्तल पर आरोप था कि वह परिवार के साथ रोहतक जा रहा था। कैथल-जींद रोड बाइपास पर जाम लगा था, इस दौरान मित्तल की जज की गाड़ी को लेकर बहस हो गई। उसने जज की गाड़ी से नीली बत्ती उतार जज पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में रॉकी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में मित्तल को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed