फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Sudhir Sharma and his family received death threats police engaged in investigation

Sudhir Sharma Death Threats: विधायक सुधीर शर्मा व परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Feb 2025 11:23 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:23 AM IST
सार

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिली है। यह चिट्टी जिला ऊना से पोस्ट हुई बताई जा रही है।

विज्ञापन
MLA Sudhir Sharma and his family received death threats police engaged in investigation
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के रक्कड़ स्थित निवास पर बुधवार को डाक से मिली चिट्ठी में उनको और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक के निजी सचिव शुभम सूद ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि चिट्ठी ऊना जिला से पोस्ट की गई है। शुभम ने इस मामले में चिट्ठी भेजने वाले का पता लगाने की मांग की है। विधायक सुधीर शर्मा को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। पिछले वर्ष फरवरी में भी विधायक के निजी स्टाफ को धमकी भरे कॉल आए थे। यह कॉल कनाडा में छिपे एक गैंगस्टर का नाम लेकर आए थे। अब एक वर्ष बाद दोबारा विधायक को धमकी मिली है। इस बार विधायक को चिट्ठी भेजकर धमकी दी गई है। उधर, एसएचओ पुलिस थाना धर्मशाला नारायण सिंह ने बताया कि विधायक के निजी सचिव की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed