फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   medhavi chhatra samman dr Shweta Mishra showed path of success to the students explained meaning of life

मेधावी सम्मान समारोह: डॉ. श्वेता मिश्रा ने मेधावियों को दिखाई सफलता की राह, समझाए जीवन के मायने

Wed, 06 Aug 2025 07:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Aug 2025 07:35 PM IST
सार

शिमला में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह लेखिका, समाजसेविका और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. श्वेता मिश्रा ने बच्चों ने नया जोश भरा। 

विज्ञापन
medhavi chhatra samman dr Shweta Mishra showed path of success to the students explained meaning of life
लेखिका, समाजसेविका और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. श्वेता मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीवन की सबसे बड़ी जीत किसी परीक्षा में नहीं, बल्कि इंसान के भीतर के मूल्यों और संवेदना में होती है। यह कहना था प्रसिद्ध लेखिका, समाजसेविका और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. श्वेता मिश्रा का। वह अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बच्चों में नया जोश भर गईं। आमतौर पर जहां ऐसे कार्यक्रमों की शुरुआत उपलब्धियों की गिनती से होती है, वहीं यहां पहले जीवन की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


डॉ. मिश्रा का संबोधन सिर्फ प्रेरणादायक नहीं, बल्कि जीवन के मूल उद्देश्यों को छू जाने वाला रहा। कहा कि आज की दुनिया को सिर्फ सफल नहीं, संवेदनशील और शांतिप्रिय नागरिकों की जरूरत है, जो न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि समाज और प्रकृति के लिए भी सोचें। उन्होंने जीवन के संघर्षों को स्वीकार करने और हार को भी गरिमा से अपनाने की बात कही। उनके अनुसार, सृजनशीलता ही इंसान को मशीन बनने से बचाती है और वही समाज को आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बच्चों से यह भी आग्रह किया कि वह अपने घर, गली, शहर और प्रदेश से शुरू होकर दुनिया में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनें। उन्होंने कहा कि अंकपत्र से परे भी एक विशाल, सार्थक और सुंदर जीवन है। समारोह की इस अद्भुत शुरुआत ने संपूर्ण आयोजन को एक गहराई और गरिमा प्रदान की, जिसे श्रोताओं ने तालियों से नहीं, मन की शांति से महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed