फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   X-ray facility available within five minutes at the regional hospital.

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में पांच मिनट में मिल रही एक्स-रे की सुविधा

Sun, 14 Jun 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility available within five minutes at the regional hospital.
दो रेडियोग्राफर तैनात, मरीजों को निशुल्क मिल रही सहूलियत
विज्ञापन

मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सरकारी एक्स-रे कक्ष में मरीजों को त्वरित और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। यहां दो रेडियोग्राफर और एक सहयोगी कर्मचारी की तैनाती से दंत, छाती, फ्रैक्चर तथा दुर्घटना संबंधी विभिन्न प्रकार के एक्स-रे मात्र पांच मिनट में किए जा रहे हैं। अस्पताल के सरकारी एक्स-रे कक्ष में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। कर्मचारियों की शिफ्टवार तैनाती के चलते जांच कार्य हर समय सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। वर्तमान में एक समय में तीन कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
वहीं, अस्पताल परिसर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के डिजिटल एक्स-रे कक्ष में केवल एक रेडियोग्राफर कार्यरत है। उसे एक्स-रे करने के साथ-साथ रिपोर्ट तैयार करने और शुल्क संबंधी औपचारिकताएं भी पूरी करनी पड़ती हैं। इसके चलते मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त करने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन

रेहड़धार निवासी हुकम चंद, द्रंग पाखरी के कृष्ण चंद तथा बीर लागधार की हंसा ठाकुर और मीरा ने बताया कि कुछ समय पहले सरकारी एक्स-रे कक्ष में फिल्म उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें रेडक्रॉस कक्ष में शुल्क देकर जांच करवानी पड़ी थी। हालांकि अब सरकारी एक्स-रे कक्ष में निशुल्क और त्वरित सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि अस्पताल का एक्स-रे स्टाफ मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है। कई लोग जल्दबाजी में निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में अधिक खर्च कर जांच करवाते हैं, जबकि क्षेत्रीय अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed