फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Worker dies due to iron angle on head in sundernagar

सिर पर लोहे का एंगल लगने से कामगार की मौत

Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to iron angle on head in sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर क्षेत्र के अलसू में फोरलेन निर्माण में कार्यरत एक मजदूर के सिर पर लोहे का एंगल लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। रामचंद्र निवासी ग्राम फुल तकिया वार्ड नंबर 2, केसरिया पूर्वी चंपारण, बिहार फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी गाबर के मिक्सर प्लांट पर शुक्रवार शाम को काम कर रहा था।

कार्य के दौरान उसके सिर पर लोहे के एंगल से चोट लग गई। इसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए निकटवर्ती बिलासपुर जिले के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed