फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Work started to convert power line to three phase in Pando

पांडो में बिजली लाइन को थ्री फेस में बदलने का काम शुरू

Sat, 09 Jul 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Work started to convert power line to three phase in Pando
पांडो गांव में बिजली के पोल पर चढ़ कर सिंगल फेस लाइन को थ्री फेस में बदलता हुआ विद्युत विभाग का कर् - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। जोगेंद्रनगर के पांडो गांव के ग्रामीणों को जल्द लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीण इंडस्ट्री भी आसानी से लगा सकेंगे। विद्युत महकमे ने गांव के सिंगल फेस को थ्री फेस में करने का काम शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को लो वोल्टेज से परेशान होना पड़ रहा था। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में दिक्कतें आती थी। ग्रामीणों की समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने विद्युत महकमे के समक्ष प्रमुखता से मामला उठाया था। इस पर विद्युत महकमे ने कार्रवाई कर थ्री फेस लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीण कृष्ण चंद, रमेश कुमार, राकेश, दिनेश कुमार, नाग सिंह, शेर सिंह, बुद्धि सिंह, रवि कुमार ने कहा कि अब वे उद्योग भी लगा सकते हैं। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि दूरदराज गांव को सड़क सुविधा के जोड़ने के लिए भी उन्होंने लोक निर्माण महकमे के अधिकारियों से संवाद किया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता गौरव शर्मा ने कहा कि गांवों को थ्री फेस लाइन का कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही ग्रामीणों को लो वोल्टेज समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग बेहतर विद्युत सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed