फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women in different style

महिलाओं ने पगड़ी बांध बढ़ाई भंगरोटू नलवाड़ मेले की शोभा

Tue, 14 Mar 2017 10:33 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 14 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
women in different style
भंगरोटू नलवाड़ मेले की शोभा यात्रा को पगड़ी बांधकर तैयार महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र का पांच दिवसीय जिला स्तरीय भंगरोटू नलवाड़ मेला धूमधाम से शुरू हो गया है।  मेले का शुभारंभ आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बैल पूजन से किया। मेले के शुभारंभ पर देव बाला कामेश्वर की अगुवाई में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


जिसमें बल्ह क्षेत्र के कई देवी-देवता शामिल हुए। महिलाओं ने पगड़ी बांध मेले की शोभा बढ़ाई। मेले के उद्घाटन समारोह में प्रकाश चौधरी ने कहा कि आज भी हमारी पौराणिक देव संस्कृति इन मेलों में देखने को मिलती है, जिसे संजो कर रखना हम सभी का कर्तव्य है। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले को जिला स्तर का दर्जा प्रदान किया गया है तथा इस वर्ष मेले को नया स्वरूप दिया गया है। मेले में बल्ह घाटी के समस्त देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेरचौक में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। नेरचौक में मल निकासी योजना के लिए 30 लाख स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने मेला आयोजन समिति को 50 हजार देने की घोषणा की। एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ आचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा मेले के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष लता देवी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बल्ह कांग्रेस के अध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, नगर परिषद के उपाध्यक्ष चेत सिंह, व्यापार मंडल नेरचौक के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, आरके अभिलाषी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed