फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Without drivers in many hospitals

जिला के साढ़े 11 लाख लोगों के लिए मात्र 44 एंबुलेंस और 31 चालक

Wed, 15 Dec 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Without drivers in many hospitals
मंडी। जिला मंडी में स्वास्थ्य सेवाएं कई स्थानों पर दम तोड़ रही हैं। हैरानी की बात है कि जिले की साढ़े 11 लाख की आबादी के लिए मात्र 44 आपातकालीन वाहन और मात्र 31 चालक हैं। इनमें 13 स्वराज माजदा और 31 वाहन 108 एंबुलेंस हैं।
विज्ञापन

चालकों की कमी के कारण स्वास्थ्य संस्थानों में आपातकालीन समय में मरीज के लिए एंबुलेंस भेजना कठिन हो रहा है। वहीं, कई अस्पतालों में पांच-पांच एंबुलेंस के लिए मात्र एक ही चालक है, ऐसे में यह एंबुलेंस कंडम हो रही हैं। सीएचसी पधर और सिविल अस्पताल करसोग में दो-दो एंबुलेंस कंडम पड़ी हैं। उधर, आपातकालीन समय में चालक तुरंत नहीं मिलने के कारण मरीजों की जान पर बन आती है। जिले में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां पर एंबुलेंस के देरी से पहुंचने के कारण लोगों की जान चली जाती है। मौजूूदा समय में जिले में एक जोनल अस्पताल और 14 सिविल अस्पताल हैं। वहीं, 12 सीएचसी, 85 पीएचसी और 335 एचएससी हैं। इनमें अधिकतर अस्पतालों में चालकों की बहुत अधिक कमी हो रही है। वहीं, मौजूदा चालकों के छुट्टी पर चले जाने पर तो मरीजों की जान राम भरोसे ही हो गई है। इस बारे में सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में चालकों की कमी चल रही है। इसके लिए सरकार से मांग की गई है।
विज्ञापन

केस वन
स्वास्थ्य ब्लॉक बलद्वाड़ा में पांच एंबुलेंस हैं, मगर इन्हें चलाने के लिए मात्र एक ही चालक है। ऐसे में पूरे ब्लॉक में आपातकालीन समय में एंबुलेंस भेजना टेढ़ी खीर बन गया है। इस ब्लॉक की आबादी एक लाख से अधिक है, जबकि इसमें 368 गांव हैं। यहां पर 33 एचएससी, 12 पीएचसी, एक सीएचसी और एक सिविल अस्पताल है। इसके तहत आने वाले सिविल अस्पताल में भी मात्र एक ही चालक एंबुलेंस पर सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस टू
स्वास्थ्य ब्लॉक पधर में तीन एंबुलेंस में से दो एंबुलेंस पूरी तरह से खराब हैं। यहां पर विधायक की ओर से दी गई एंबुलेंस से काम चलाया जा रहा है। मात्र एक एंबुलेंस और एक चालक 95 हजार से अधिक आबादी को आपातकाल में सेवाएं दे रहे हैं। इस ब्लॉक में 641 गांव हैं, 31 एचएससी, 11 पीएचसी दो सीएचसी और एक सिविल अस्पताल हैं।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मात्र दो एंबुलेंस
जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में मात्र दो ही एंबुलेंस हैं। इनमें से एक एंबुलेंस सरकार की है, तो एक एंबुलेंस आईसीआईसीआई बैंक की ओर से प्रदान की गई है। केवल दो एंबुलेंस यहां के लिए नाकाफी हैं। इससे पहले यहां केवल एक ही एंबुलेंस थी। इस कारण मरीजों को आपातकाल में दिक्कतें होती थी, मगर अब यहां पर दो एंबुलेंस होने से कुछ हद तक स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed