फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   We brainstormed on strengthening the party: Dilip

पार्टी को मजबूत बनाने पर किया मंथन : दिलीप

Sat, 13 Sep 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
We brainstormed on strengthening the party: Dilip
सरकाघाट (मंडी)। भाजपा मंडल सरकाघाट की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुरेश शर्मा ने पार्टी की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्थानीय विधायक ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज की अंतिम पंक्ति तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में योगदान दें। इस अवसर पर बलद्वाड़ा मंडल अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जेआर मंडयाल, मंडल महामंत्री संदीप जसवाल, महामंत्री शिवम शर्मा, बलद्वाड़ा मंडल महामंत्री राजेंद्र राणा, सुदेश चंदेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed