{"_id":"68d43b7fdfe2610629010084","slug":"water-will-be-released-from-larji-dam-into-the-beas-river-on-the-28th-mandi-news-c-90-1-mnd1001-170782-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लारजी बांध से 28 को छोड़ा जाएगा ब्यास नदी में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लारजी बांध से 28 को छोड़ा जाएगा ब्यास नदी में पानी
Thu, 25 Sep 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। बरसात में भारी बारिश के कारण लारजी स्थित बांध में जमा गाद को अब ब्यास में फेंका जाएगा। 28 सितंबर को सुबह 6 बजे से 29 सितंबर सुबह 6 बजे तक 24 घंटे लारजी पावर स्टेशन के लारजी स्थित बांध से गाद की निकासी के लिए पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान लारजी पावर स्टेशन में विद्युत उत्पादन बंद रहेगा।
इस साल बरसात में झमाझम बारिश हुई है। भूस्खलन के कारण बड़ी मात्रा में नदियों व खड्डों से पानी के साथ गाद बह कर लारजी स्थित बांध में जमा हुई है। यह गाद आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी का सबब न बने इसलिए इसे अब ब्यास में पानी के साथ बहाया जाएगा। 28 सितंबर को बांध के गेट खोल कर करीब 2000 क्यूसिक पानी बांध से ब्यास में छोड़ा जाएगा। इस दौरान लारजी बांध से लेकर पंडोह बांध तक ब्यास नदी के किनारे रहने वाले सभी निवासियों को सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है। किसी भी तरह के जान माल की क्षति न हो इसके लिए पंडोह तक के दायरे में लोगों को स्वयं व अपने पशुधन लेकर ब्यास किनारे न जाने की राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से हिदायत दी गई है।
28 से 29 सितंबर सुबह छह बजे तक करीब 2000 क्यूसिक पानी ब्यास में छोड़ा जाएगा। सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सायरन एवं प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को समय-समय पर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
-अजय ठाकुर, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, सिविल मेंटिनेंस डिवीजन, एचपीएसईबीएल थलौट