{"_id":"591c8f5f4f1c1bfc71f24231","slug":"water-problem-bdc-member-egitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या पर बीडीसी सदस्यों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या पर बीडीसी सदस्यों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 17 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति सुंदरनगर की बैठक में पानी की समस्या को लेकर जोरदार हंगामा हुआ है। इस दौरान सदस्यों ने आईपीएच के अफसरों को खूब घेरा। उन्होंने आरोप लगाए कि पानी की समस्या से सुंदरनगर के लोग जूझ रहे हैं, लेकिन विभाग के व्यवस्था दुरुस्त करने के तमाम प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत समिति के चेयरमैन सोहन लाल ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में सदस्यों के सवालों के जवाब देने में खानापूर्ति की जा रही है। बुधवार को पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक में खंड विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पंचायत उप निरीक्षक हुकम सिंह ने बैठक में सवालों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड, वन विभाग, एचआरटीसी समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के लगातार पंचायत समिति की बैठकों से नदारद रहने पर विरोध जताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अफसरों के गैर जिम्मेदराना रवैये के कारण लोगों की कई समस्याएं अधर में लटकी है।
विज्ञापन
लिहाजा गैरहाजिर अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में अनुपस्थित अफसरों को नोटिस जारी करने की बात भी हुई। बैठक में विद्युत बोर्ड, कृषि विभाग, बागवानी विभाग व वन विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे।
बैठक में अवसर पर समिति के आय-व्यय और पूर्व की बैठक के निर्णयों की समीक्षा की गई। इसके अलावा सदस्यों ने आगामी योजनाओं के साथ कई अहम निर्णय लिए। इस अवसर पर एसईवीपीओ राजेंद्र कुमार, डॉ. एआरएस कटवाल, ई. प्रवीण गुप्ता, राकेश गुलेरिया, कृष्ण चंद शर्मा व कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे।