{"_id":"6a1ad176b8e512289d0b042e","slug":"voters-health-checked-on-the-pretext-of-voting-mandi-news-c-90-1-ssml1025-198640-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मतदान के बहाने मतदाताओं का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मतदान के बहाने मतदाताओं का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
62 लोगों की स्क्रीनिंग सहित 202 लोगों के करवाए एक्स-रे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंचायत चुनाव के दौरान विकास खंड सदर मंडी के मॉडल मतदान केंद्र रंधाड़ा स्कूल में मतदाताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मतदान के लिए पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर रूपिंदर कौर ने बताया कि मॉडल मतदान केंद्र पर लगे स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 162 लोगों की जांच की गई। जबकि 202 लोगों के एक्स-रे किए गए। जिनमें से 12 मामलों में एक्स-रे रिपोर्ट असामान्य पाई गई। ऐसे लोगों को आगे आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और जांच करवाने की सलाह दी गई। इस पहल में मतदाताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।