फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers will surround officials to get the highway repaired

Mandi News: हाईवे को दुरुस्त करवाने के लिए अधिकारियों का घेराव करेंगे ग्रामीण

Tue, 30 Jan 2024 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers will surround officials to get the highway repaired
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत जोगिंद्रनगर से सात किलोमीटर दूर गलू में हाईवे पर गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान हैं। उरला से कोटरोपी तक हाईवे में गड्ढे होने से रोजाना हादसे हो रहे हैं। जलभराव के कारण पड़े गड्ढों को दुरुस्त करने में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों व अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि इसी हाईवे से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन फिर भी हाईवे को दुरुस्त करने के प्रयास कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। हाइवे पर दो पहिया वाहन चालकों के बढ़ रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से हाइवे पर एकत्रित हुए जलभराव को सही कर इसे दुरुस्त करने की गुहार लगाई थी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसे दुरुस्त करना उचित नहीं समक्षा। इससे गुस्साए लोगों ने अब एनएचएआई के उच्चाधिकारियों के घेराव को निर्णय लिया है। वाहन चालक हरीश कुमार, विजय, सुनील कुमार, स्थानीय निवासी बलवीर, अजय, विनोद कुमार और मिलाप चंद ने बताया कि सड़क की बदहाली से फिर बड़े हादसों की आशंका प्रबल हो गई है। वर्ष 2012 में भी इसी जगह पर सड़क बदहाल होने से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सवार दस से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत और करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।
विज्ञापन


कोट्स
गलू के समीप मंडी-पठानकोट हाइवे पर हुए जलभराव को जल्द दुरुस्त करने को लेकर प्रयास जारी है। इस स्थान पर साथ लगते गांव से पानी और मलबा सड़क पर आने से यह दिक्कत बार-बार आ रही है। उरला के समीप सड़क किनारे वर्म भी जल्द भर दिए जाएंगे। मरम्मत का कार्य अलग-अलग चरणों में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-साहिल जोशी, अधिकारी, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed