फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers opened a front against mischievous elements at the religious site Sainthal Machhyal.

Mandi News: धार्मिक स्थल सैंथल मच्छयाल में शरारती तत्वों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Mon, 25 May 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers opened a front against mischievous elements at the religious site Sainthal Machhyal.
सैंथल मच्छयाल में प्रदर्शन करती हुई महिला मंडल रहेड की महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
प्रदर्शन कर सुरक्षा की उठाई मांग
विज्ञापन

नशेड़ियों की वजह से बच्चों और महिलाओं का मार्ग से गुजरना असुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सैंथल मच्छयाल में असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिला मंडल रहेड, नवयुवक मंडल सैंथल और स्थानीय लोगों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ पर्यटक और असामाजिक तत्व यहां खुलेआम नशा करते हैं और रोकने पर अभद्रता व मारपीट तक पर उतर आते हैं। इस पवित्र स्थल पर शराब की बोतलें, गंदगी और आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने से इसकी मर्यादा प्रभावित हो रही है। मच्छयाल स्थित मंदिर के बाबा निरंजन दास ने भी इन शर्मनाक घटनाओं पर आपत्ति जताते हुए दुख व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान युवक मंडल के आदित्य चौहान व महिला मंडल की पविता देवी, राम प्यारी, शालू ठाकुर और संतोष कुमारी ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग से अपील की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने बताया कि नशेड़ियों के कारण बच्चों और महिलाओं का इस मार्ग से गुजरना असुरक्षित हो गया है। विरोध के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed