{"_id":"685ee3524aa1631d9608aa2e","slug":"villagers-of-kumharu-told-their-problems-to-former-cps-mandi-news-c-90-1-mnd1001-160512-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कुम्हारू के ग्रामीणों ने पूर्व सीपीएस को बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कुम्हारू के ग्रामीणों ने पूर्व सीपीएस को बताईं समस्याएं
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बंदली के कुम्हारू गांव के प्रतिनिधिमंडल ने सुंदरनगर में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर से मिल कर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने कुम्हारू, घेन, टिक्कर, दुहका, दड़बा, फफना गांवों में पानी की समस्या के बारे में मांगपत्र सौंपा। कुम्हारू गांव को करला देवी धाम स्कीम के स्टोर टैंकों से पेयजल सप्लाई देने की मांग की।
घेन स्कूल की एसएमसी ने पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के माध्यम से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें स्कूल भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि 1.67 करोड़ जारी करने और निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। अभी तक केवल 13 लाख ही स्वीकृत हुए है। स्कूल में व्यावसायिक और वोकेशनल विषय शुरू करने की भी मांग की। इसके साथ साथ घेन स्कूल में गत वर्ष बरसात से स्कूल के मुख्य रास्ते का डंगा और मुख्य द्वार सहित स्कूल की सुरक्षा दीवार के लिए तीन लाख रुपये की स्वीकृति की मांग उठाई।
पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व बीडीसी सदस्य तारा चंद, लाल चंद, हरीश कुमार, मनोहर लाल, हेमराज आदि उपस्थित रहे। संवाद