{"_id":"652ec87e6ffa0768ad02ed54","slug":"vikas-and-rishika-got-first-place-in-folk-dance-mandi-news-c-90-1-ssml1025-11081-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोक नृत्य में विकास और ऋषिका ने झटका पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोक नृत्य में विकास और ऋषिका ने झटका पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में जिला स्तरीय कला उत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी बलवीर भारद्वाज ने किया। समापन अवसर पर शिक्षा उप निदेशक अमर सिंह राणा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। कला उत्सव में विभिन्न खंडों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वोकल क्लासिकल म्यूजिक में सागर प्रथम, सुजल द्वितीय, सिमरनजीत तृतीय, कन्या वर्ग में मनीषा प्रथम, मनीषा द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहे। वोकल म्यूजिक फोक में बाल वर्ग में हिमांशु पहले, सुजल दूसरे, पदमदेव तीसरे और छात्रा वर्ग में पूनम पहले, कृतिका दूसरे, शिल्पा तीसरे स्थान पर रहे। वाद्य संगीत में अंकित पहले, जसवीर दूसरे, गुलशन तीसरे और छात्रा वर्ग में रमा पहले स्थान पर रही। वाद्य संगीत मेलोडी में ध्रूव पहले, आदित्य दूसरे स्थान और छात्रा वर्ग में अंशिका पहले और सिमरन दूसरे स्थान पर रही। क्लासिकल नृत्य में गौरव ठाकुर ने पहला स्थान झटका, जबकि छात्रा वर्ग में वेदिका प्रथम, कनन द्वितीय और आकृति प्रधान तृतीय स्थान पर रही। लोक नृत्य में विकास पहले, भूपेश दूसरे और चंद्रेश तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में ऋषिका चौहान पहले, भारती चौहान दूसरे और अंजना तीसरे स्थान पर रही। विजुल आर्ट दो में रतन लाल पहले, आर्यन दूसरे और भीष्म ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में स्मृद्धि ठाकुर पहले, मुस्कान दूसरे और वंशिका तीसरे स्थान पर रही। विजुल आर्ट तीन में युद्धवीर पहले, नरेश दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में हिमांशी पाल पहले, अंजलि दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं।
स्थानीय खिलौने एवं खेल में शिवम पहले, जबकि छात्रा वर्ग में मोनिका पहले, यवंतिका दूसरे और सोनिया तीसरे स्थान पर रही। एकल अभिनय में गौरव पहले और मयंक दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सृष्टि पहले, संजना दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम समन्वयक मृदुला ठाकुर ने बताया कि कला उत्सव में इस वर्ष कला 10 कलाओं को शामिल किया है। जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. कल्याण चंद, दीपक गौतम, वीरेंद्र पाल, लतेश कश्यप, डॉ. सुरेंद्र भारद्वाज, मुरारी शर्मा, इशा डोगरा, कृष्णा ठाकुर, राकेश कुमार, राजेश कुमार, प्रवीन रावत, वंदना दीक्षित ने बतौर निर्णायक मंडल में भूमिका निभाई।