फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vehicles being parked in a no-parking zone.

Mandi News: नो पार्किंग जोन में खड़े किए जा रहे वाहन

Tue, 07 Jul 2026 04:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicles being parked in a no-parking zone.
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में एसडीएम कार्यालय के बाहर से लेकर ललित चौक और अटल पार्किंग तक नो पार्किंग जोन में धड़ल्ले से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क संकरी होने के साथ यातायात प्रभावित हो रहा है। राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। इसी मार्ग के साथ नगर परिषद की पेड पार्किंग उपलब्ध है। इसके बावजूद कई वाहन चालक 30 रुपये का पार्किंग शुल्क बचाने के लिए सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं। यह क्षेत्र सुंदरनगर थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद नो पार्किंग जोन में नियमों का लगातार उल्लंघन हो रहा है। एसडीएम दफ्तर के बाहर भी नो पार्किंग का बोर्ड लगा होने के बावजूद वाहन खड़े किए जा रहे हैं। सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed