{"_id":"683b4909799d9408d8005b94","slug":"vehicle-fell-into-a-ditch-in-dharampur-driver-died-mandi-news-c-90-1-ssml1045-157830-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर में वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर में वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
धर्मपुर क्षेत्र में हादसाग्रस्त कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के बाड़ी मोड़ ऊभक में शनिवार सुबह एक वाहन (टाटा सूमो) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान मंडप निवासी सुरेंद्र सिंह (40) पुत्र कृष्ण चंद के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह उपतहसील कार्यालय में अर्जीनवीस का कार्य करता था। शनिवार सुबह अपने वाहन से माता को ड्रमन में लगे माता के मेले में छोड़कर लौट रहा था। इस बीच बाड़ी मोड़ ऊभक के पास उसका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन करीब 600 मीटर दूर एक पेड़ से रुका लेकिन 150 मीटर लुढ़कने के बाद चालक वाहन से छिटक गया था। स्थानीय लोगों ने चालक को तुरंत मंडप अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा, पत्नी और माता-पिता छोड़ गया है। सुरेंद्र की मौत पर पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, भाजपा नेता रजत ठाकुर, विश्व कर्मी विकास सभा के धर्मपुर अध्यक्ष सुरेंद्र कौंडल, संगीता आदि ने शोक जताया है। संवाद