फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vajpayee and Narendra Modi cannot be compared: Kaul

वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की नहीं हो सकती तुलना : कौल

Thu, 22 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vajpayee and Narendra Modi cannot be compared: Kaul
मंडी के विपाशा सदन में प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार व चंपा ठाकुर का स्वागत अ​भिनंदन करते हुए कार्यक
मंडी। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना नहीं की जा सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक बार प्रीणी में अपने घर आए हुए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ वे भी प्रीणी प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। आग्रह पर कुछ ही घंटों में उन्होंने प्रदेश के लिए 700 करोड़ की ग्रांट जारी कर दी, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री पांच माह पहले 1500 करोड़ की घोषणा करने के बाद भी अभी तक ग्रांट जारी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

मंडी में आयोजित समारोह में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक संकट पूर्व भाजपा सरकार की गलत नीतियों और फिजूलखर्ची से पैदा हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अच्छे तरीके से सरकार को चला रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस की कमान हाईकमान ने योग्य व्यक्ति के हाथों सौंपी है। प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार पार्टी में जारी गुटबाजी को दूर कर सभी को साथ लेकर कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा के नेता आए दिन राग अलापते रहते हैं कि कांग्रेस ने देश हित में कुछ नहीं किया, जबकि हकीकत यह है कि देश और प्रदेश हित में कांग्रेस सरकारों ने अथाह कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में कांग्रेस अभी जीवित : सोहन लाल
सुंदरनगर के पूर्व विधायक और पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा है कि जिले में कांग्रेस अभी जीवित है। मंडी जिले को लंबे अरसे बाद अध्यक्ष मिला है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी पदाधिकारी पैराशूट से नहीं आना चाहिए। चंपा ठाकुर के नेतृत्व में जिला में संगठन मजबूत होगा। सभी मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए रात दिन एक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed