{"_id":"68c316879367bbd33c011f4e","slug":"upsc-nda-na-and-cds-exam-will-be-held-on-14th-mandi-news-c-90-1-ssml1045-169301-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए, एनए और सीडीएस परीक्षा 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए, एनए और सीडीएस परीक्षा 14 को
Fri, 12 Sep 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी में 14 सितंबर रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए और एनए (द्वितीय) तथा सीडीएस (द्वितीय), 2025 परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इनमें सीडीएस (द्वितीय) की परीक्षा वल्लभ महाविद्यालय मंडी उप केंद्र-1 तथा उप केंद्र-2 में होगी जबकि एनडीए एवं एनए (द्वितीय) की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) मंडी उप केंद्र-3, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी उप केंद्र-4, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी उप केंद्र-5, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) भंगरोटू उप केंद्र-6 तथा पीएम श्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक पाठशाला कनैड़ उप केंद्र-7 में आयोजित होगी।
अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि सीडीएस (द्वितीय) की परीक्षा तीन सत्रों में होगी। पहला सत्र प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा तीसरा सत्र सायं 4 बजे से 6 बजे तक होगा। एनडीए और एनए (द्वितीय) की परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक होगा।
इस परीक्षा में कुल 1801 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा केंद्रों के द्वार परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व खोल दिए जाएंगे और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।