फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Union meet with Minister Rajendra for not getting promotion for 25 years

25 साल से पदोन्नति न मिलने पर मंत्री राजेंद्र से मिली यूनियन

Sun, 11 Jul 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Union meet with Minister Rajendra for not getting promotion for 25 years
करसोग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी पदोन्नति के इंतजार में हैं। करीब 25 सालों से प्रमोशन नहीं हो पाई है। 40 से अधिक कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान बिना प्रमोशन ही रिटायरमेंट होने की बारी आ गई है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए रविवार को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के राज्य कर्मचारी यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान देवेंद्र धीमान की अध्यक्षता में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग से मिला। कर्मचारियों को पेश रही समस्याओं के बारे में मांग पत्र सौंपा। इसमें पीडीएच कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग की गई।
विज्ञापन

कहा कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में करीब 272 पीडीएच कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। 25 सालों से कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है। यूनियन ने तीन साल से लंबित पड़े एक्सग्रेशिया का भी मामला उठाया। करीब 700 कर्मचारियों को तीन साल से एक्सग्रेशिया नहीं मिला है। निगम कर्मचारियों ने मंत्री के सामने निगम के ट्रस्ट से पेंशन देने और करूणामूलक आधार पर नियुक्तियां करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 9 जुलाई को भी यूनियन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक ललित जैन से भी मिले थे। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की राज्य कर्मचारी यूनियन के प्रधान देवेंद्र धीमान ने बताया कि मंत्री ने कर्मचारियों की बात को ध्यानपूर्वक सुना है। उन्होंने मांगों को गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed