{"_id":"69206cd7ae8be2985207c027","slug":"unidentified-mans-body-found-in-suketi-with-injury-marks-on-his-face-mandi-news-c-90-1-ssml1045-176959-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुकेती में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, चेहरे पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुकेती में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, चेहरे पर चोट के निशान
Sat, 22 Nov 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
मंडी शहर के पुराने सुकेती पुल के नीचे शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस टीम। -स्रोत : जागरूक पाठक
मंडी। शहर के पुराने सुकेती पुल के नीचे सुकेती खड्ड से शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुल और बाईपास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पिट्ठू बैग भी मिला, जिसमें से केवल एक पैंट बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे थाना सदर को सूचना मिली कि सुकेती पुल के नीचे पानी में एक शव तैर रहा है। पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग ने तुरंत पहुंचकर पानी से शव बाहर निकाला। मृतक लगभग 40-45 वर्ष का पुरुष है। पुलिस को चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि संभवतः गिरने से उसकी मौत हुई होगी।
मृतक के पास कोई दस्तावेज, मोबाइल या अन्य पहचान से जुड़ा सामान नहीं मिला है। शव को कानूनी कार्रवाई के लिए जोनल अस्पताल भेज दिया गया है और पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।