फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Umit, Saurabh, Anita won gold in Mandi

मंडी में उमित, सौरभ, अनिता ने जीते गोल्ड

Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Umit, Saurabh, Anita won gold in Mandi
वुशू प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पधारे तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी के कंसा चौक में आयोजित दो दिवसीय 17वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष वुशू प्रतियोगिता रविवार को हुई। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश महंतराम चौधरी ने किया।
विज्ञापन

वुशू संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ जिलों से लगभग 200 वुशू महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुषों के मुकाबलों के 48 किलोग्राम भारवर्ग में मंडी के उमित चौहान ने स्वर्ण, सोलन के हेप्पी ने सिल्वर पदक हासिल किया।
विज्ञापन

52 किलो भारवर्ग में मंडी के विशाल ने गोल्ड, मंडी के उमेश ने सिल्वर और सोलन के वैभव ने ब्रांज मेडल, 56 भार वर्ग में मंडी के सौरभ ने गोल्ड, मंडी के लक्की ने सिल्वर और ऊना के सौरभ ने ब्रांज, 65 भार वर्ग में कुल्लू के भीम सिंह ने गोल्ड, मंडी के दीपक ने सिल्वर, 75 भार वर्ग में मंडी के मस्तक अली ने गोल्ड जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 किलो भार में मंडी के विशाल ने गोल्ड, सोलन के देविंद सिंह ने सिल्वर और ऊना के सुमित ने ब्रांज, 85 भार वर्ग में मंडी के दीप कुमार ने गोल्ड और सोलन के मनीष ने सिल्वर मेडल हासिल किए। महिला खिलाड़ियों में 45 भार वर्ग में मंडी की प्रियंका ने गोल्ड, संध्या ने सिल्वर और ऊना की उपासना ने ब्रांज, 56 किलो भार वर्ग में मंडी की अमृत कौर ने गोल्ड, शिवानी ने सिल्वर और कुल्लू की जहान्वी ने ब्रांज, 65 भार वर्ग में मंडी की अनिता ने गोल्ड, कुल्लू की पुष्पा ने सिल्वर व सोलन की रणवीर ने ब्रांज मेडल हासिल किया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी नरेश ठाकुर, वुशू संघ के कार्यालय सचिव हेम राज, कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद, मनी राम, खेम सिंह, ऊना से मुनीष राणा, बिलासपुर से कुबेर ठाकुर, कुल्लू से लुदर चंद, सोलन से आनंद ठाकुर, शिमला से विजय गुप्ता, रमेश चौहान, नरेश राठौर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed