फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two NHAI officers honored for excellent services

Mandi News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एनएचएआई के दो अधिकारी सम्मानित

Thu, 25 Apr 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two NHAI officers honored for excellent services
आपदा के दौरान किया था अच्छा काम, राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित और प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी को मिला पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश में एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दो अधिकारियों को आपदा के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल ने सम्मानित किया है। इन अधिकारियों में एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित और कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी शामिल हैं।
इन दोनों ही अधिकारियों को वीरवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से आयोजित रोड सेफ्टी अवार्ड सेरेमनी में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दोनों ही अधिकारियों ने वर्ष 2023 में प्रदेश में आई आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य किया है। प्रदेश में इस आपदा के कारण जहां आम जनमानस को जान-माल की भारी क्षति झेलनी पड़ी, वहीं सड़क, हाईवे और फोरलेन प्रोजेक्ट भी बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। फोरलेन कनेक्टिविटी को बनाए रखने और चल रहे प्रोजेक्ट को आपदा के बाद भी पूरा करने की दिशा में अब्दुल बासित और वरुण चारी ने अहम भूमिका निभाई। बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट को बरसात के कारण भारी नुकसान पहुंचा था। बावजूद इसके इस प्रोजेक्ट के कीतरपुर से लेकर पुंघ तक के भाग को पूरी तरह से तैयार कर जनता को समर्पित कर दिया गया है, जबकि मंडी से लेकर मनाली तक इस प्रोजेक्ट को हुए नुकसान के कारण काम में काफी ज्यादा देरी हुई, लेकिन अब इसे एक नए रूप में फिर से तैयार करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हजारों लोगों को बचाने वाले थाना प्रभारी अश्वनी को मिला सम्मान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बीते वर्ष प्रदेशभर में आई आपदा के दौरान जान पर खेलकर मंडी, मनाली, चंडीगढ़ हाईवे पर फंसे करीब पांच हजार लोगों को सुरक्षित बचाने वाले तत्कालीन औट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार को सम्मानित किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वीरवार को उन्हें शिमला में पुरस्कृत किया। बता दें कि 2023 में जुलाई, अगस्त में मंडी जिले के औट क्षेत्र में हुई त्रासदी के दौरान जब मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर अचानक यातायात थम गया। इस दौरान थाना प्रभारी अश्वनी ने स्थानीय लोगों, एनडीआरएफ की पुलिस टीमों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहनों में फंसे यात्रियों और देशभर के पर्यटकों को उनके गंतव्य स्थान में पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाई थी। मौजूदा समय में वे जोगिंद्रनगर पुलिस थाना के प्रभारी का कार्यभार देख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed