{"_id":"62506e510ff87c7cd671eecb","slug":"two-houses-two-cowsheds-burnt-in-forest-fire-in-karsog-mandi-news-sml405091668","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग में जंगल की आग में जले दो मकान, दो गोशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग में जंगल की आग में जले दो मकान, दो गोशालाएं
विज्ञापन
करसोग में जंगल की आग में जले मकान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में भीषण अग्निकांड में दो मकान और दो गोशालाएं जलकर राख हो गई हैं। शुक्रवार को उपमंडल के महाल कनौछा में जंगल में लगी आग हवा के साथ गांव तक पहुंच गई और दो मकान, दो गोशालाएं चपेट में आ गईं।
अग्निकांड में सात परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके अतिरिक्त सेब के बगीचे को भी क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही एसडीएम सन्नी शर्मा मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग ने करीब 80 लाख के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है।
जानकारी के अनुसार अग्निकांड में प्रभावित परिवारों प्रेमी देवी पत्नी फागणू राम, यशवंत पुत्र फागणु राम, हरि कुमार पुत्र फागणु राम और तीर्थ राज पुत्र फागणु राम के संयुक्त दो मकान, रसोईघर तथा दो गोशालाएं जलकर राख हो गईं। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इन चारों परिवारों का अनुमानित 70 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा लोमेश्वर पुत्र हेतराम, अनूप सिंह, सीता राम के मकान और गोशालाए रसोईघर और सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है। इन तीनों परिवारों का अनुमानित 10 लाख का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने चार प्रभावित परिवारों को 40 हजार की फौरी राहत दी है। प्रभावितों को तिरपाल आदि मौके पर ही दिए गए।
एसडीएम सन्नी शर्मा ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर अन्य राशि भी जल्द दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगल की आग रिहायशी इलाके में पहुंच गई जिस कारण मकान और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है।