{"_id":"625ee934f15b6912815cc982","slug":"two-day-burari-fair-in-drang-from-april-25-mandi-news-sml4061890172","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रंग में दो दिवसीय बुराड़ी मेला 25 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रंग में दो दिवसीय बुराड़ी मेला 25 अप्रैल से
विज्ञापन
पधर में दो दिवसीय बुराड़ी मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते ग्रामीण संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रंग (मंडी)। चौदह साल बाद द्रंग के भटोग का दो दिवसीय बुराड़ी मेला हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ 25 अप्रैल को विधायक जवाहर ठाकुर करेंगे। 26 अप्रैल को समापन समारोह में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
मेले के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर पंचायत प्रधान शुभम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। शुभम ने कहा कि अस्पताल से मनाया जा रहा बुराड़ी मेला संसाधनों की कमी के चलते 14 वर्षों से नहीं हो रहा था। युवा एकता मंडल ने मेले को शुरू करने की सराहनीय पहल की है। इसके बाद लगातार तीन साल तक मेला मनाया गया। कोरोना के चलते दो साल फिर यह आयोजन नहीं हो पाया। ऐसे में इस बार मेले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह है। लोग मेले के सफल आयोजन को लेकर बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा की बैठक में मेले के विस्तारीकरण को लेकर भी चर्चा की गई। शुभम में कहा कि मेले के शुभारंभ पर 25 अप्रैल सोमवार को देव अजयपाल व अन्य देवी देवताओं की अगुवाई में दोपहर एक बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विधायक जवाहर ठाकुर मेले का शुभारंभ करेंगे। जबकि मंगलवार को समापन समारोह में दोपहर तीन बजे राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। मेले के दौरान दो दिन सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएंगी। सोमवार 25 अप्रैल को सोनम चौधरी और मंगलवार 26 अप्रैल को पूनम सरमायक श्रोताओं का मनोरंजन करवाएंगी। इसके अलावा सुभाष राणा, मुकुल शर्मा, नितिन शर्मा, यादव चौहान आदि कलाकार भी मंच संभालेंगे। इसके अलावा महिला मंडल और स्कूली छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी टीमें 22 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवा सकती है।