{"_id":"688517077a6f4a84c904b91a","slug":"tribute-paid-to-the-martyrs-by-remembering-their-indomitable-courage-and-bravery-mandi-news-c-90-1-ssml1025-163805-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अदम्य साहस और शौर्य याद कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अदम्य साहस और शौर्य याद कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
मंडी के इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में शहीदों को श्
मंडी। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मंडी जिलेभर में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विभिन्न संगठनों ने कारगिल बलिदानियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जगह-जगह बलिदानियों के परिजनों और पूर्व सैनिकों ने स्मारकों, प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर अमर रहे के नारे लगाए।
मंडी शहर के इंदिरा मार्किट परिसर में स्थापित स्मारक पर सुबह 10:30 बजे जिलेभर के पूर्व सैनिकों, बलिदानियों के परिजनों, वीर नारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कारगिल युद्ध में मंडी जिले से 12 वीर जवानों ने देश के लिए प्राण न्योछावर किए थे। लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, बलिदान और शौर्य की याद दिलाता है। एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने सभी को देश की रक्षा की शपथ दिलाई।
समारोह में मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद आदि मौजूद रहे। इधर वल्लभ कॉलेज मंडी में एनसीसी वायुसेना और आर्मी विंग इकाइयों ने कारगिल विजय दिवस पर एक संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, देशभक्ति कविता पाठ, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी चमन ने कैडेट्स में जोश भरा।
विज्ञापन
...
बलिदानियों को किया नमन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कारगिल विजय दिवस पर एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में बलिदानियों को याद कर उन्हें नमन किया। एसडीएम मनीश चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए एसडीएम ने कहा कि 26 वर्ष पूर्व देश के सैकड़ों वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। संवाद
-- -
देश सेवा की दिलाई शपथ
सुंदरनगर (मंडी)। कारगिल विजय दिवस पर सुंदरनगर के नरेश चौक पर भाजपा विधायक राकेश जम्वाल की मौजूदगी में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। बलिदानी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हीरालाल ने की। वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने सभी लोगों को देश सेवा की शपथ दिलाई। सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इधर बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मंजीत सिंह नारंग की अगुवाई में सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों ने कारगिल बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
...
श्रद्धासुमन किए अर्पित
टिहरा/पधर (मंडी)। टिहरा में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम में सैनिक लीग के सदस्य सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेंद्र, अशोक, रामनाथ, टेक चंद, सूबेदार चमन लाल, दलीप, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। उधर कारगिल विजय दिवस शनिवार को पधर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने की। उन्होंने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की प्रतिज्ञा दिलवाई। संवाद