फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tribute paid to martyrs of Indo-Pak war

भारत-पाक युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs of Indo-Pak war
भारत-पाक युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते एडीएम राजीव कुमार। - फोटो : Mandi
मंडी। शहर की इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक में एक्स सर्विसमैन लीग ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीरों के सम्मान में वीरवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एडीएम मंडी राजीव कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यातिथि राजीव कुमार ने महावीर चक्र और 1965 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया। ब्रिगेडियर पीके भल्ला ने बताया कि अप्रैल 1965 में गुजरात के कच्छ रण क्षेत्र में सीमा विवाद के कारण पाकिस्तान ने छोटी छोटी झड़पें शुरू की थीं। जगह-जगह हमले किए थे लेकिन भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन

जिला एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष कर्नल प्रताप सिंह ने बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान के 5988 सैनिक मारे गए थे जबकि भारत के 2735 सैनिक शहीद हुए थे। इसमें जिले के 28 वीरों ने शहादत पाई है। कार्यक्रम में रिटायर्ड ब्रिगेडियर पीके भल्ला, कर्नल एमके मंडयाल, ऑनरेरी कैप्टन छवी राम, महावीर चक्र विजेता सूबेदार कांशी राम, सोहन लाल, संत राम, चंदन राम, सरणू राम, सरवन सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कर्नल टीपीएस राणा, मेजर खेम सिंह, कैप्टन हेतराम शर्मा, कश्मीर सिंह, आरके ठाकुर, लालमन, नंदलाल, पीसी शर्मा, हुक्म चंद, श्याम सिंह, पूरन चंद, जितेंद्र कुमार, घनश्याम ठाकुर, डिफेंस वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्य और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed