फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Treatment of bone diseases will be free

Mandi News: निःशुल्क होगा हड्डी रोगों का उपचार

Fri, 14 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Treatment of bone diseases will be free
रोटरी के पायलट प्रोजेक्ट में अब फिजियोथेरेपी भी होगी शामिल
विज्ञापन

लाखों के उपकरण की खरीद के लिए क्लब की औपचारिकताएं शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में जरूरतमंद परिवारों के लिए परमार्थ का कार्य कर रहे रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के प्रोजेक्ट में अब फिजियोथेरेपी की सुविधा भी शामिल होगी। इसकी औपचारिकताओं को पूरा करने की कवायद पदाधिकारियों ने शुरू कर दी है। लाखों के उपकरण फिजियोथेरेपी के लिए रोटरी के तत्वावधान से उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रस्तावित प्रोजेक्ट के धरातल में उतरते ही हड्डी रोगों के मरीजों को निःशुल्क उपचार भी मिलेगा। शुक्रवार को रोटरी मीडिया प्रभारी अजय ठाकुर ने बताया कि हड्डी रोगों से पीड़ित ऐसे मध्य वर्गीय परिवार के मरीज जिन्हें फिजियोथेरेपी के लिए भी मासिक पांच से दस हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, उन्हें रोटरी के माध्यम से यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। बताया कि फिजियोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों की खरीद-फरोख्त के लिए खर्च होने वाले बजट का खाका तैयार कर लिया गया है और भवन की उपलब्धता होते ही जोगिंद्रनगरवासियों को फिजियोथेरेपी की निःशुल्क सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा। रोटेरियन मेजर ज्ञान चंद बरवाल, विजय जम्वाल और रामलाल वालिया ने बताया कि जोगिंद्रनगर में जर्मन तकनीक से फिजियोथेरेपी के पांच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन डेढ़ सौ से अधिक हड्डी रोगों के मरीजों ने उपचार हासिल कर घर-द्वार राहत प्राप्त की है। शिविर का आयोजन रविवार तक किया जाएगा। इस दौरान घुटनों और हड्डी जोड़ों के दर्द से ग्रस्त मरीज उपचार हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर रोटेरियन अमर सिंह जसवाल, विनोद राठौर, एसके पठानिया, डॉ. भाग चंद भी मौजूद रहे। रोटरी अध्यक्ष एनआर बरवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाले बजट का खाका तैयार कर लिया गया है। भवन की उपलब्धता होते ही मध्य वर्गीय परिवार में शामिल हड्डी के रोगों के मरीजों को निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed