फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Treatment is not available in MCH Mandi for three days

Mandi News: एमसीएच मंडी में तीन दिन से नहीं मिल रहा उपचार

Thu, 10 Jul 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 10 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Treatment is not available in MCH Mandi for three days
एमसीएच मंडी की बाल रोग आपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
मंडी। मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) मंडी में बीते तीन दिनों से बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश पर रहने से छोटे बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इससे दूर-दराज़ से आने वाले अभिभावकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिजन मजबूरी में निजी क्लीनिकों का रुख कर रहे हैं, जहां पर्ची और दवाइयों के लिए उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ न होने की स्थिति में अस्पताल में अन्य डॉक्टर प्राथमिक जांच कर रोगियों को घर भेज रहे हैं। वहीं कुछ गंभीर बच्चों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया जा रहा है। बच्चों में इन दिनों हेपेटाइटिस-ए और हैंड-फुट-माउथ डिजीज का प्रकोप बढ़ा है। हाल ही में मंडी में हेपेटाइटिस-ए के पांच मामले एक साथ सामने आए थे। विशेषज्ञ की देखरेख में इलाज कर मरीजों को ठीक किया गया था।
विज्ञापन

द्रंग क्षेत्र के कटौला निवासी मीर मुहम्मद, मंगवाई मंडी से हुकमचंद, दुदर से रुक्मणी देवी, भरगांव कोटली से शीला देवी और सन्यारड़ मंडी से कृपाल चंद ने बताया कि उनके बच्चों को बुखार, उल्टी-दस्त की शिकायत थी। दो दिन से निजी दवाइयां देने के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ तो वे एमसीएच पहुंचे, लेकिन यहां विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले को लेकर जब क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह वर्मा से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि मैं भी कुछ दिन अवकाश पर थी। इस विषय की जानकारी अब मिली है। जल्द ही ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed