फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training for Scotland's traditional bagpipe band begins.

Mandi News: स्कॉटलैंड के पारंपरिक बैग पाइपर बैंड का प्रशिक्षण शुरू

Fri, 17 Jul 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Training for Scotland's traditional bagpipe band begins.
सेना के हवलदार और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बच्चों को कर रहे ट्रेंड
विज्ञापन

सरकारी सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थी सीख रहे बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी सीबीएसई स्कूल में स्कॉटलैंड के पारंपरिक बैग पाइपर बैंड का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सेना और पुलिस के अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थी बैग पाइपर और ड्रम बजाने की बारीकियां सीख रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्कूल की प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय पर्व, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इसी बैंड की धुनें गूंजेंगी।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत करीब छह लाख रुपये की लागत से स्कूल को आधुनिक बैग पाइपर बैंड उपलब्ध कराया गया है। इस बैंड सेट में 20 बैग पाइपर, नौ ड्रम और अन्य सहायक वाद्य यंत्र सहित कुल 33 वाद्य यंत्र शामिल हैं। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जेएंडके राइफल्स के हवलदार मखन सिंह और नवीन तथा हिमाचल पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बीरी सिंह संभाल रहे हैं। प्रशिक्षक विद्यार्थियों को वाद्य यंत्रों के संचालन के साथ मार्चिंग, तालमेल और बैंड अनुशासन का भी प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने बैंड के लिए 60 विद्यार्थियों का चयन किया है। इनमें से 33 विद्यार्थियों को नियमित प्रशिक्षण देकर स्कूल का आधिकारिक बैग पाइपर बैंड तैयार किया जाएगा। अब तक स्कूल की प्रार्थना सभा हारमोनियम और ढोलक के साथ आयोजित होती थी, लेकिन प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बैग पाइपर बैंड इसकी नई पहचान बनेगा। प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर, जिनका एक दिन पहले स्थानांतरण हो चुका है, उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिले इस बैंड से विद्यार्थियों को संगीत के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed