फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thyroid tests are not being conducted at the regional hospital.

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हो रहे थायराइड टेस्ट

Sun, 04 Jan 2026 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Thyroid tests are not being conducted at the regional hospital.
क्रस्ना लैब पर बढ़ी निर्भरता, दो दिन बाद रिपोर्ट मिलने के चलते निजी लैब जा रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की सामान्य प्रयोगशाला में खराब चल रही बायोकेमिस्ट्री मशीन ठीक हो गई है लेकिन अब मरीजों को थायराइड टेस्ट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बायोकेमिस्ट्री मशीन में पड़ने वाला रिजेंट खत्म होने से मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में एक बार फिर मरीजों को अस्पताल में स्थापित क्रस्ना लैब पर आश्रित होना पड़ रहा है।
यहां सैंपल देने के बाद रिपोर्ट के लिए दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। क्रस्ना लैब में सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजे जाते हैं। हालांकि मशीन से अन्य सभी तरह के टेस्ट हो रहे हैं। विभिन्न ओपीडी में चिकित्सकों की ओर से मरीजों को लिखे जाने वाले सभी तरह के टेस्ट यहां निशुल्क और आसानी से हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्रस्ना लैब में सैंपल देने के बाद रिपोर्ट के लिए इंतजार करने पर दूरदराज क्षेत्रों से उपचार लेने पहुंचे अधिकांश मरीज जल्दी के चक्कर में निजी लैब और अस्पतालों में महंगे दाम चुकाने पर थायराइड टेस्ट करवा रहे हैं। सुहड़ा मोहल्ला निवासी रामदेई, वीर तुंगल से बंशी राम, पुरानी मंडी से मनसा शर्मा आदि ने बताया कि उन्हें थायराइड टेस्ट लिखा है, लेकिन प्रयोगशाला में रिजेंट खत्म होने से उन्हें क्रस्ना लैब में सुविधा लेने भेजा गया है। इन्होंने अस्पताल प्रशासन से मशीन में लगने वाले रिजेंट जल्द उपलब्ध करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

रिजेंट के लिए अस्पताल प्रबंधन ने डिमांड कर दी है। जल्द ही रिजेंट सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि अस्पताल में अधिकृत क्रस्ना लैब में मरीजों को थायराइड टेस्ट सुविधा दी जा रही है।
-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed