फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thirty thousand rupees fine for selling inferior mustard oil in mandi

सरसों का घटिया तेल बेचने पर तीस हजार रुपये जुर्माना

Thu, 21 Jan 2021 08:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Thirty thousand rupees fine for selling inferior mustard oil in mandi
प्रतिकात्मक फोटो
मंडी। सरसों का घटिया तेल बेचने पर एक फर्म को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीस हजार रुपये जुर्माना किया है। वहीं शहरों में बिक रही खोया बर्फी और पनीर के सैंपल भी मिलावटी पाए गए हैं। संबंधित कारोबारियों को विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरसों के तेल का स्टाक मार्केट से हटाने के भी निर्देश जारी हो गए हैं। सरसों तेल के नमूने में जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना लगाया गया है। खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला कंडाघाट से रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान जुर्माना लगाने की जानकारी होने के बाद से तेल कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। खाद्य विभाग के कमिश्नर अरुण चौहान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खोया बर्फी और पनीर के सैंपल भी मिलावटी निकले हैं। दोनों वस्तुएं ताजी नहीं थीं। बता दें कि मंडी जिले में घटिया आटा और धनिया बेचने पर दो फर्मों को 43 हजार रुपये जुर्माना भी किया जा चुका है। जोगिंद्रनगर और कोटली से संबंधित इन फर्मों के सैंपल फेल होने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। दोनों को तुरंत जुर्माना अदा कर स्टॉक मार्केट से हटाने के आदेश भी दिए गए। विभाग समय-समय पर खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता को ताक पर रखकर घटिया सामग्री बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed