{"_id":"6672d4d5e90389e7f70b46dd","slug":"thirst-of-15-panchayats-of-balh-valley-will-be-quenched-with-rs-70-crore-mandi-news-c-90-1-ssml1025-129073-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बल्ह घाटी की 15 पंचायतों की 70 करोड़ रुपये से बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बल्ह घाटी की 15 पंचायतों की 70 करोड़ रुपये से बुझेगी प्यास
Thu, 20 Jun 2024 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बल्ह घाटी की 15 पंचायतों की 70 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना से प्यास बुझने वाली है। जलशक्ति विभाग ने उठाऊ पेयजल योजना की डीपीआर नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेज दी है। मंजूरी मिलते ही विभाग योजना का निर्माण कार्य शुरू करेगा। इस उठाऊ पेयजल योजना से बैहना, भड़याल, गौड़ा गागल, सकरोहा, केहड़, खांदला, कुम्मी, छातड्डू, नलसर, लोहरा, स्यांह और रिगड़ सहित अन्य पंचायतें लाभान्वित होंगी।
योजना के तहत ट्यूब वेल और ग्राउंडवाटर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। बल्ह घाटी की इस महत्वपूर्ण पेयजल योजना के निर्माण के दौरान 11 ट्यूबवेल, पांच पंप हाउस, रेपिड सेंड फिल्टर 3, एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, चार गैसियस क्लोरिनेशन प्लांट और 36 स्टोरेज टैंक बनेंगे। नलसर पंचायत के उपप्रधान विनोद कुमार ठाकुर ने विभाग की इस योजना का स्वागत किया है।
जल शक्ति विभाग के बग्गी स्थित अधिशासी अभियंता हर्ष शर्मा ने इस उठाऊ पेयजल योजना की डीपीआर नाबार्ड को भेजने की पुष्टि की है। इस उठाऊ पेयजल योजना से बल्ह घाटी की करीब 37 हजार से अधिक हजार की आबादी लाभान्वित होगी। बता दें कि बल्ह घाटी की इन पंचायतों को गर्मियों में पानी के लिए बहुत अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में अब इनकी यह परेशानी दूर हो जाएगी।