फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   They took out a torchlight procession and raised slogans.

Mandi News: मशाल जुलूस यात्रा निकालकर लगाए नारे

Tue, 06 Oct 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
They took out a torchlight procession and raised slogans.
मंडी में मशाल यात्रा निकालते हुए। संवाद
मंडी। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की ओर से सोमवार शाम मंडी शहर में स्वर्ण न्याय यात्रा निकाली गई। मनाली से शुरू हुई यात्रा के मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाजार में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के विरोध में नारे लगाए और अपनी मांगों के संबंध में आवाज बुलंद की। शाम करीब 6 बजे मंडी बाजार में निकाले गए जुलूस में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करना है। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की यह यात्रा दो अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई है। यात्रा के तहत छह अक्तूबर को पधर और सात अक्तूबर को जोगिंद्रनगर में भी मशाल जुलूस निकालेगी। 22 अक्तूबर को शिमला में यात्रा का समापन प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed