{"_id":"682484bcb9f21b0484073f5a","slug":"there-is-no-improvement-in-the-nh-construction-work-various-organizations-will-protest-in-sarkaghat-on-20th-mandi-news-c-90-1-ssml1045-155926-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएच निर्माण कार्य में नहीं हो रहा सुधार, सरकाघाट में 20 को हल्ला बाेलेंगे विभिन्न संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएच निर्माण कार्य में नहीं हो रहा सुधार, सरकाघाट में 20 को हल्ला बाेलेंगे विभिन्न संगठन
Thu, 15 May 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 15 May 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा, एनएच प्रभावित संघर्ष समिति, चोलथरा व्यापार मंडल, नागरिक सभा सरकाघाट एनएच तीन की निर्माता कंपनी के खिलाफ 20 मई को सरकाघाट में हल्ला बोलेगी। एनएच निर्माण कार्य में सुधार न होने की सूरत पर विभिन्न संगठन मोर्चा खोलेंगे।
पूर्व जिप सदस्य भूपेंद्र सिंह, सभा के अध्यक्ष रणताज राणा, दिनेश काकू, संघर्ष समिति के पूर्ण चंद पराशर, अमृत लाल, चोलथरा व्यापार मंडल के रिखी राम बन्याल, रमेश भारद्वाज, नागरिक सभा के विजय कौशल और बीडी शर्मा ने कहा कि हमीरपुर से सरकाघाट वाया धर्मपुर कोटली मंडी के लिए एनएच निर्माण कार्य पिछले तीन साल से चल रहा है। निर्माता कंपनी की तरफ से काम बेहद धीमी गति से मनमर्जी के अनुसार किया जा रहा है। अवाहदेवी से पाड़च्छू यूनिट वन में दो चार दिन काम करने के बाद कई महीने काम बंद रहता है। कंपनी के अधिकारी भी नदारद रहते हैं।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएस सरकाघाट ने दो मई को समीक्षा बैठक में कई तरह के कार्य करने के निर्देश कंपनी को दिए थे, लेकिन कुछ जगह एक दो दिन काम के बाद सब ठप है। बरसात आने वाली है। कंपनी ने पाड़च्छू में गासियां खड्ड पर अवैध डंपिंग की हुई है। अवैध ब्लास्टिंग से 16 घरों को हुए नुकसान का मुआवजा तक नहीं दिया गया है। इस तरह की अनियमितताओं समेत अन्य मांगों को लेकर ही 20 मई को प्रदर्शन किया जाएगा। हिमाचल किसान सभा ने इस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कोर्ट में मामला दर्ज करने का भी निर्णय लिया है। कंपनी स्थानीय युवकों को निर्धारित शर्तों के अनुसार रोजगार नहीं दे रही है। कंपनी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भी रातोंरात घर भेज दिया गया है।