फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   thept in chalely village

चलैली गांव में आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ

Mon, 15 May 2017 10:39 PM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 15 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
thept in chalely village
चोरी

टीहरा/सरकाघाट (मंडी)। शातिरों ने चलैली गांव में एक रिहायशी मकान में चोरी की वारदात को  अंजाम देते हुए लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में चोरी की वारदातों में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है। लेकिन, शातिर हाथ नहीं आ रहे हैं। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


उपमंडल के चैलेली गांव में चोरों ने रविवार रात को एक घर के ताले तोड़ मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी और कानों की बालियां, पांच हजार की नकदी चोरी कर ली है। प्रभावित ओम चंद और विजय कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि रविवार रात को वे दोनों अपने परिवारों के साथ सरौन गांव में चले गए। जब सुबह घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था तथा सामान गायब था। जब अलमारियों को खोला तो महिलाओं के सोने के गहने गायब थे। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की है। उधर, डीएसपी मदन धीमान का कहना है कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रभावित परिवार के अनुसार करीब डेढ़ लाख के आभूषण और नकदी चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed