फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Then NH 21 will remain closed for two hours two days a week, hanging rocks will be removed

Mandi News: फिर सप्ताह में दो दिन दो घंटे बंद रहेगा एनएच 21, हटाई जाएंगी लटकी चट्टानें

Wed, 21 Aug 2024 06:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 21 Aug 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Then NH 21 will remain closed for two hours two days a week, hanging rocks will be removed
मंडी-पंडोह के बीच छह मील के पास पहाड़ पर लटकी चट्टानें। संवाद
कुल्लू-मंडी एनएच पर बिंद्रावणी से लेकर पंडोह तक होगा कार्य, वाहनों की आवाजाही रहेगी ठप
विज्ञापन

23 अगस्त से 28 सितंबर तक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11ः30 से दोपहर 1ः30 बजे तक होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कुल्लू-मंडी एनएच एक बार फिर सप्ताह में दो दिन दो घंटे के लिए बिंद्रावणी से पंडोह के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस दौरान पहाड़ में लटकी चट्टानों को हटाने का कार्य किया जाएगा, ताकि बिंद्रावणी से पंडोह के बीच जोखिमपूर्ण सफर को सुगम बनाया जा सके।
प्रशासन की तरफ से कई बार इस तरह का समय देने के बावजूद निर्माण कार्य में लगी कंपनी इस कार्य को पूरा नहीं कर पाई है। यातायात ठप होने से स्थानीय लोगों समेत कुल्लू-मनाली आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब 23 अगस्त से लेकर 28 सितंबर तक बिंद्रावनी से पंडोह तक एनएच-21 सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए प्रातः 11ः30 से दोपहर 1ः30 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। ये आदेश जारी करते हुए उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने बताया कि एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की तरफ से प्रशासन को सूचित किया था कि बिंद्रावनी से लेकर पंडोह तक हाईवे पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी पर लटकते पत्थरों के कारण सड़क पर यात्रा के दौरान जोखिम बढ़ गया है। ऐसी परिस्थितियों में बिंद्रावणी से लेकर पंडोह तक हाईवे से लटकते पत्थरों को हटाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एनएच-21 किरतपुर-मनाली को 23 अगस्त से लेकर 28 सितंबर तक बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान एनएचएआई की ओर से बिंद्रावणी से लेकर पंडोह तक पहाड़ में लटके पत्थनों और चट्टानों को हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed