फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The shop burnt down in Kelodhar; Two scorched while extinguishing the fire, one serious

केलोधार में दुकान जली; आग बुझाते दो झुलसे, एक गंभीर

Thu, 07 Apr 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The shop burnt down in Kelodhar; Two scorched while extinguishing the fire, one serious
करसोग क्षेत्र के केलोधार बाजार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते स्थानीय लोग। - फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल के केलोधार बाजार में वीरवार सुबह करीब 11 बजे आग लगने से कृषि-बागवानी सामग्री की एक दुकान जल कर राख हो गई है। तीन अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। आग बुझाते समय दो कारोबारी झुलस गए हैं।
विज्ञापन

करसोग सिविल अस्पताल में एक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आईजीएमसी रेफर कर दिया है। दूसरे के पैर में हल्की चोट आई है। उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। सूचना पर अग्निशमन का वाहन भी मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। प्रारंभिक तौर पर बीस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। गंभीर घायल की पहचान हेमराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। नुकसान की रिपोर्ट बनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हेमराज दुकान से बाहर था। अचानक धुआं उठता देख वह दुकान की ओर भागा। वहीं साथ लगती तीन दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। कारोबारियों ने एकजुट होकर आग बुझाने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 20 लाख का नुकसान आंका गया है। आग लगने की वजह से साथ लगती तीन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इसमें ओम चंद की दुकान भी शामिल है। आग बुझाते वक्त घायल होने पर उसे 2000 और नूप राम को 2000 तथा छयाल सिंह को भी दो हजार की फौरी राहत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed