फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The prestige of the new chariot of Badadev Vishnu Matloda

बड़ादेव विष्णु मतलोडा के नए रथ की प्रतिष्ठा

Fri, 25 Feb 2022 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
The prestige of the new chariot of Badadev Vishnu Matloda
सराजघाटी के बड़ादेव विष्णु मतलोडा के नए रथ की प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालु। - फोटो : Mandi
बड़ादेव विष्णु मतलोडा
विज्ञापन

के नए रथ की प्रतिष्ठा
देव ध्वनि से गूंज उठी बागाचनोगी, 7 हारियानों के लोगों ने भरी हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। सराजघाटी के बड़ादेव विष्णु मतलोडा के नए रथ की प्रतिष्ठा शुक्रवार को बागाचनोगी पंचायत स्थित चौहट कोठी में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई। देवता के रजत मंडप का निर्माण 7 किलोग्राम चांदी से किया गया है। इसके साथ स्वर्ण मंडेली और टोपी का भी पुनर्निर्माण किया गया है। शुक्रवार को चौहट कोठी में देवता के रथ की प्राण प्रतिष्ठा की गई। देवता के मेहता ने देवरथ को कोठी से बाहर निकाला। देवता के रथ के कोठी से बाहर आते ही ढोल, नगाड़ों से माहौल भक्तिमय हो गया। इसमें देवता की सात हारों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। देवता के पुजारी पुष्पराज ने बताया कि देवता के रजत मंडप, टोपी और मंडेली के निर्माण के बाद देवता अपने स्वरूप में रथ में विराजमान हो गए हैं। देव मतलोडा आगामी 27 फरवरी को मंझी हार वालों के साथ महाशिवरात्रि मेले के लिए प्रस्थान करेंगे। देवता धनौट कोठी से करीब पांच सौ देवलुओं के साथ छोटी काशी रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed