फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The issue of cow protection echoed in the assembly

Mandi News: विधानसभा में गूंजा गोवंश संरक्षण का मुद्दा, विधायक दिलीप ने घेरी सरकार

Sat, 29 Mar 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Mar 2025 07:27 AM IST
विज्ञापन
The issue of cow protection echoed in the assembly
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बेसहारा गोवंश संरक्षण का मुद्दा उठा। सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर ने सरकार से गोवंश को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार से पूछा कि पिछले तीन वर्षों में गोवंश संरक्षण, गोसदनों की स्थापना और आगामी योजनाओं के लिए क्या प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने सरकार द्वारा आवंटित धनराशि और उसके उपयोग का भी ब्योरा मांगा। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि 267 गोशालाओं में 22,119 गोवंश को आश्रय दिया गया है और गोसदनों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रति वित्तीय वर्ष 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। हालांकि, विधायक दिलीप ठाकुर ने सरकार के दावों को खोखला बताया।
विज्ञापन

विधायक दिलीप ठाकुर ने कहा कि ठंड के मौसम में गोवंश सड़कों पर ठंड से ठिठुरता है। गर्मी गोवंश को मक्खियों की भारी परेशानी झेलता है। सड़कों पर बेबस घूमते ये बेजुबान आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं और लोगों के लिए भी खतरा बने हुए है। विधायक ने कहा कि पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा गोसंरक्षण के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का श्रेय अब वर्तमान सरकार खुद को देने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed