फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The highway was closed for three hours for repairs

Mandi News: मरम्मत के लिए तीन घंटे बंद रहा मंडी-कुल्लू हाईवे

Sat, 13 Sep 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The highway was closed for three hours for repairs
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन में मंडी से कुल्लू के बीच हाईवे पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे यातायात बंद रहा। इस दौरान मंडी से पंडोह तक यातायात सुचारु रूप से चलता रहा, लेकिन पंडोह से कुल्लू की ओर जाने वाले वाहनों को कैंची मोड़ और 9 मील में सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

खोती नाला, झलोगी, औट, बनाला और झीड़ी के पास एकतरफा यातायात चल रहा था। इन जगहों पर पड़े मलबे को हटाकर दोनों ओर से यातायात बहाल किया गया। झलोगी में क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर की भी मरम्मत की गई। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर 2 बजे के बाद कुल्लू से मंडी की ओर वाहनों को छोड़ा गया, जबकि शाम 4 बजे पंडोह से कुल्लू की ओर यातायात को सुचारु किया गया। एनएचएआई की टीम ने दिनभर मार्ग को साफ करने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की। विभाग ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करते समय धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


उधर, कार्य में लगी कंपनी के डायरेक्टर ऋषि कुमार ने बताया कि औट के पास भूस्खलन से यातायात वनवे था। उसे डबललेन किया गया है। औट में लगभग 3 एलएनटी और 1 जेसीबी मशीन कार्य में लगी रही। वही झलोगी के पास डबललेन होने की संभावना थी, उस जगह डबललेन कर दिया गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण अभी भी कुछ जगह वनवे है। अधिकतर जगह सड़क को डबललेन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मंडी से कुल्लू के बीच विभिन्न जगहों पर मलबा और बड़ी चट्टानों को तोड़कर हटाया गया है। मार्ग पर खतरे को टालने के लिए कार्य किया गया है ताकि जाम न लगे और सुरक्षित सफर हो सके।
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed