{"_id":"6719028430f7fb5d1d0c88bd","slug":"the-education-system-was-in-disarray-during-the-previous-government-now-efforts-are-being-made-to-bring-it-back-on-track-rohit-thakur-mandi-news-r-399-1-sml1005-212894-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरकार में चरमराई थी शिक्षा व्यवस्था, अब पटरी पर लाने के हो रहे प्रयास : रोहित ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरकार में चरमराई थी शिक्षा व्यवस्था, अब पटरी पर लाने के हो रहे प्रयास : रोहित ठाकुर
Thu, 24 Oct 2024 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
करसोग में आयोजित एचपीयू के युवा उत्सव समारोह में मंच पर नाटी डालते शिक्षा मंत्री व अन्य। स्रोत-
3.06 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले प्रशासनिक भवन की रखी आधारशिला
शिक्षा मंत्री ने किया एचपीयू युवा उत्सव समूह-2 संगीत समारोह का शुभांरभ
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा उत्सव समूह-2 संगीत समारोह का आगाज बुधवार को करसोग कॉलेज में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। उन्होंने करसोग काॅलेज में लगभग 3.06 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले काॅलेेज के प्रशासनिक भवन की आधारशिला भी रखी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई थी। इसे पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व सरकार से विरासत में मिले 75 हजार करोड़ के कर्ज के बावजूद शिक्षा विभाग में हजारों पद भरे जा रहे हैं, ताकि युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।
शिक्षा विभाग में बीते वर्ष स्वीकृत छह हजार पदों में से तीन हजार पदों पर अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 2800 पदों को हमीरपुर चयन बोर्ड के माध्यम से भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के 12वीं स्कूलों में भी प्रवक्ताओं के लगभग 700 पदों को भरा जा रहा है। राज्य में एनटीटी अध्यापकों के 6200 पद और स्पेशल एजुकेटर के 234 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने करसोग काॅलेज के प्रशासनिक भवन निर्माण में बास्केटबॉल फील्ड बनाने के लिए 10 लाख रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 20 हजार रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की। समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों की मांग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखरोट के भवन के चार कमरे निर्मित करने के लिए 40 लाख रुपये की राशि देने की भी स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पीएस नेगी, पूर्व प्रत्याशी महेश राज, ब्लाॅक अध्यक्ष हरी ओम शर्मा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक डाॅ. केवल शर्मा, कार्यकारी एसडीएम व तहसीलदार वरुण गुलाठी, डीएसपी गौरवजीत, काॅलेज प्रधानाचार्य जेएस पटियाल व अन्य मौजूद रहे।