{"_id":"62433845be5ca574e17cdd96","slug":"the-doors-of-mata-shikari-devi-and-dev-kamrunag-opened-mandi-news-sml4040626163","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता शिकारी देवी और देव कमरूनाग के कपाट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता शिकारी देवी और देव कमरूनाग के कपाट खुले
विज्ञापन
देवीदहड़-शिकारी देवी सड़क की मरम्मत करते हुए।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। जिला मंडी में मार्च के अंत में ही पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। माता शिकारी देवी और कमरूनाग के कपाट भी चार महीने बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। जंजैहली-शिकारी देवी, देवीदहड़-शिकारी देवी और चैलचौक-कमरूनाग सहित पराशर, चौहारघाटी और बरोट के ट्रैकिंग और ऑफ रोड (कच्चे मार्ग) भी सैलानियों के लिए बहाल कर दिए हैं।
अमूमन पर्यटन सीजन की शुरुआत अप्रैल के पहले हफ्ते में होती थी लेकिन इस दफा मार्च अंत में ही पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए शिकारी देवी में पर्यटकों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। शिकारी देवी में अभी बर्फ है, लेकिन प्रशासन और लोनिवि ने सड़क बहाल कर दी है।
...
ये हैं मुख्य आकर्षक का केंद्र
जिला मंडी में कमरूनाग से पर्यटक शिकारी देवी के लिए ट्रैकिंग करते हैं। चैलचौक के जालपा मंदिर से ट्रैकिंग शुरू होती है और कमरूनाग से शिकारी देवी होते हुए ट्रैकर वापस जंजैहली पहुंचते हैं। भुलाह और बूढ़ा केदार पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। देवीदहड़ और सरोआ जालपा मंदिर अब पर्यटन के आकर्षण का केंद्र बनने लगे हैं।
विज्ञापन
..
धार्मिक स्थलों के कपाट मार्च के अंत में ही खुलने पर अच्छे पर्यटक सीजन की उम्मीद है। पर्यटक और श्रद्धालुओं ने शिकारी देवी के लिए रुख कर दिया है। यह सीजन लंबा चलने वाला है और कोरोना का खौफ भी अब लोगों में कम है। ऐसे में पर्यटन कारोबार में पंख लगेंगे।
-डोम प्रकाश, पर्यटन कारोबारी देवीदहड़
...
जंजैहली, शिकारी देवी में पर्यटकों का आगमन शुरू हो रहा है। यहां का कारोबार पर्यटकों पर काफी निर्भर रहता है। समर टूरिस्ट सीजन दो साल बाद बिना बंदिशों के शुरू हो रहा है। ऐसे में इस साल कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।
-प्रकाश ठाकुर, पर्यटन कारोबारी जंजैहली
...
शिकारी देवी, कमरूनाग मंदिरों के कपाट और ट्रैकिंग रूट सभी खोल दिए गए हैं। सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इस बार बेहतर पर्यटन सीजन की उम्मीद है। साहसिक गतिविधियों यानी पैराग्लाइडिंग आदि को भी शुरू किया जा रहा है।
-अरिंदम चौधरी, उपायुक्त मंडी
000